महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
केकड़ी, 22 सितम्बर- अग्रवाल समाज, अग्रवाल यूथ फेडरेशन एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती महोत्सव हर्षोल्लास
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 22, 2025 • 5:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 22 सितम्बर- अग्रवाल समाज, अग्रवाल यूथ फेडरेशन एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती महोत्सव हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। समाज अध्यक्ष भंवरलाल फतेहपुरिया व जयंती संयोजक दीपक सिंगल एवं राजेंद्र फतेहपुरिया ने झंडारोहण किया। समाज की बालिकाओं ने झंडा गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण व दुपट्टा उड़ा कर सम्मान किया गया। समाज सचिव अरविंद अग्रवाल ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, वहीं राजेंद्र चौकड़ीवाल ने अग्रसेन जी महाराज के आदर्श जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। संचालन मंजू गर्ग ने किया।

इसके उपरांत नगर के मुख्य मार्गों से महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली गई, जो लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचकर आरती के साथ संपन्न हुई। समाज प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शाम को विभिन्न आयु वर्गों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें बैलेंस गेम, बॉल इन बास्केट, तीन टांग दौड़, मेमोरी गेम, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर, फन विद बंगल सहित अनेक खेल शामिल थे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं व युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago