महाराणा कुम्भा पुस्तकालय का उद्घाटन, बालिका शिक्षा और संसाधन बढ़ाने की पहल
केकड़ी - आज श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी में महाराणा कुम्भा पुस्तकालय लोकार्पण समारोह मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा फीता काट कर किया ग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 25, 2024 • 5:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी - आज श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी में महाराणा कुम्भा पुस्तकालय लोकार्पण समारोह मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा फीता काट कर किया गया। विधायक महोदय ने समाज को बालिका छात्रावास के लिए जमीन दिलवाने के लिए आश्वस्त किया व पुस्तकालय के लिए अपनी तरफ से चार एसी की घोषणा की। समारोह क्षत्रिय सभा केकड़ी मुख्य संरक्षक भूपेन्द्र सिंह सावर के सानिध्य में व गोपाल सिंह कादेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी द्वारा सभी पत्रकारों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जसवंत सिंह डोराई द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। मोनिका राठौड़ द्वारा महिला शिक्षा पर विचार व्यक्त किया गया।

विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् राव आनन्द सिंह जूनिया, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह सापुंदा, श्री राजपूत सभा जिला अजमेर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, उपप्रधान सावर प्रभाकरण सिंह, श्री क्षत्रिय सभा सरवाड़ अध्यक्ष नारायण सिंह, श्री राजपूत सभा जिला महामंत्री बहादुर सिंह पिपलाज, श्री राजपूत सभा केकड़ी तहसील अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौसला, महिला उपाध्यक्ष आशा कंवर, शंकर सिंह गौड़, विजयराज सिंह जालिया, नरपत सिंह गुलगांव, वीरभद्र सिंह बघेरा, फूल सिंह जोताया, विजय प्रताप सिंह टांकावास, नाथु सिंह, रूप सिंह सापुंदा, हरि सिंह स्यार, विजय सिंह तोमर, पृथ्वी सिंह सापुंदा, लोकेंद्र सिंह बघेरा, महेन्द्र सिंह भराई, दुर्गा सिंह पिपलाज, दशरथ सिंह पिपलाज, भवानी सिंह निमोद, शिवचरण दास चांदमा, भगवान सिंह निमोद, शक्ति सिंह पारा, रविन्द्र सिंह पिपलाज, भवानी सिंह देवखेड़ी, देवेन्द्र सिंह हरपुरा, घीसू सिंह रामपाली, भगवान सिंह देवगांव, मनोहर सिंह सापुंदा, विक्रम सिंह, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, सत्यनारायण सिंह पिपलाज, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, शक्ति सिंह हरपुरा, भगवत सिंह कालेडा, रविन्द्र सिंह गुलगांव, मंजीत सिंह सावर, भूपेन्द्र सिंह कोहड़ा, महेन्द्र सिंह हरपुरा, संजय सिंह गोयला, भगवत सिंह गोयला, दुर्गा सिंह सलारी, देवव्रत सिंह डोराई, गिरिराज सिंह सलारी, गोपाल सिंह बिलिया, देवेन्द्र सिंह सांकरिया, सत्येन्द्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री भंवर सिंह देवगांव व महामंत्री दशरथ सिंह भराई ने किया।












Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago