महाराणा प्रताप जयंती के लिए विभिन्न समितियों का गठन
रविवार को श्री क्षत्रिय सभा कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह पिपलाज ने बताया कि महारा
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 04, 2025 • 7:57 AM IST
Share This Story
रविवार को श्री क्षत्रिय सभा कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह पिपलाज ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा हैं। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया व अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। 29 मई को प्रातः 8 बजे महाराणा प्रताप सर्कल से वाहन रैली शुरू होकर पटेल मैदान, तीन बत्ती चौराहा, जयपुर रोड होते हुए जूनिया गेट, घंटा घर, खिड़की गेट, बस स्टैंड होते हुए समारोह स्थल जगदंबा छात्रावास पहुंचकर समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह में नव नियुक्त राजकीय कर्मचारियो व प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोषों के हत्याकांड पर आक्रोश व्यक्त किया गया व मृतआत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर केकड़ी प्रधान होनहार सिंह सा, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह सावर, महिला उपाध्यक्ष आशा कंवर, उपप्रधान सावर प्रभाकरण सिंह शक्तावत ,महेन्द्र सिंह ढोस, जसवंत सिंह डोराई,अंबिका चरण सिंह कालेडा,दशरथ सिंह भराई, शंकर सिंह गोड, बहादुर सिंह पिपलाज, मोड सिंह राणावत, शक्ति सिंह पारा, चंद्रवीर सिंह चौसला, महेन्द्र सिंह भराई, भूपेन्द्र सिंह कोहड़ा, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, घीसू सिंह रामपाली, लाल सिंह अजगरी, दशरथ सिंह पिपलाज, महावीर सिंह भीमड़ावास, भंवर सिंह देवगांव, लोकेन्द्र सिंह बघेरा, चंद्रवीर सिंह कनोज , नरेन्द्र सिंह कनेई, अमराव सिंह सोलंकी केकड़ी ,हितेंद्र सिंह जैतपुरा, भरत सिंह सापून्दा, धनराज सिंह प्रान्हेडा, बृजेंद्र सिंह सांकरिया, भंवर चेतन सिंह, सत्येन्द्र सिंह सांकरिया आदि उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago