महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग डांडिया कार्यक्रम में मचाई धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार वितरित
केकड़ी - श्री माहेश्वरी महिला मंडल, केकड़ी द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम महेश वाटिका, दंड का रास्ता, केकड़ी में संपन्न हुआ। इस कार्यक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 08, 2024 • 7:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी - श्री माहेश्वरी महिला मंडल, केकड़ी द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम महेश वाटिका, दंड का रास्ता, केकड़ी में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मधु काबरा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रतन कंवर न्याति एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी बियानी, श्रीमती कौशल्या बागला, श्रीमती मंजू बियानी और श्रीमती शांता बांगड़ ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के कार्यक्रम में मिराया न्याति ने "बेस्ट ड्रेस" का खिताब जीता। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर परिधि तोषनीवाल, द्वितीय स्थान पर धरा मूंदड़ा, और तृतीय स्थान पर काव्या झंवर रही।बालिका वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी झंवर, द्वितीय स्थान गुंजन न्याति, और तृतीय स्थान श्वेता मूंदड़ा ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता मूंदड़ा, द्वितीय स्थान प्रीति बांगड़, और तृतीय स्थान पारुल तोषनीवाल ने हासिल किया। "बेस्ट ड्रेस" खिताब महिला वर्ग में सरिता मूंदड़ा को दिया गया।

कार्यक्रम में सविता डोडिया, सुनीता मूंदड़ा, उर्मिला न्याति, मधु मूंदड़ा, शकुंतला बियानी, अर्चना बियानी, आशा मूंदड़ा, मीनू बियानी, विमला न्याति, कौशल्या बांगड़, माया झंवर, सरिता मूंदड़ा, सीमा तोषनीवाल, पारुल तोषनीवाल और वंदना तोषनीवाल सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका आयुषी काबरा और ईशा तोषनीवाल ने निभाई। अंत में सचिव श्याम बियानी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago