महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिग उत्पीड़न... कार्यस्थल पर स्थानीय शिकायत समिति का होगा गठन
केकड़ी , 12 जून। कार्यस्थलों पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न रोकने के लिए संस्थानिक स्तर पर आन्तरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना आवश्यक है।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 12, 2024 • 6:06 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 12 जून। कार्यस्थलों पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न रोकने के लिए संस्थानिक स्तर पर आन्तरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना आवश्यक है।

जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 लागू किया जा चुका है। अधिनियम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की बेबसाईट तथा महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार की बेवसाईट पर भी उपलब्ध है। अधिनियम के अनुसार विभाग, उद्यम, संस्थानों, कार्यालय आदि तथा समस्त कार्य स्थल के लिए एक स्थानीय शिकायत समिति का गठन किया जाना आवश्यक है। आंतरिक शिकायत समिति का गठन प्रत्येक 10 या 10 से अधिक कार्मिकों के होने पर कार्यालय अथवा प्रशासनिक ईकाई पर किया जाना आवश्यक है। साथ ही कार्य स्थल पर आन्तरिक समिति का गठन, आदेश अध्यक्ष सदस्यों के नाम, मोबाईल नम्बर सहित प्रदर्शित करना भी अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के कार्यस्थल लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अन्तर्गत स्थानीय शिकायत समिति का गठन प्रत्येक राजकीय व निजी कार्यालय एवं विभाग में करना सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया है । सभी विभाग एवं कार्यालयो को समिति गठित कर रिपोर्ट प्रेषित करने को निर्देशित किया गया है ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago