महिला कृषकों को बीज मिनी किट एवं जल बचत अपील की प्रति की गई वितरित
केकड़ी ,20 जून । मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में कृषि विभाग केकड़ी द्वारा महिला कृषकों को बीज मिनिकिट के साथ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जारी 'जल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 20, 2024 • 5:58 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,20 जून । मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में कृषि विभाग केकड़ी द्वारा महिला कृषकों को बीज मिनिकिट के साथ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जारी 'जल बचत अपील' की प्रति वितरित की जा रही है।

कृषि विभाग के सहायक निदेशक रामनिवास जांगिड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में कृषि विभाग केकड़ी द्वारा जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिला कृषकों को कृषि पर्यवेक्षकों द्वारा तहसील केकड़ी, सरवाड़, सावर, टांटोटी, भिनाय तथा टोडारायसिंह में लघु, सीमान्त, बीपीएल आदि श्रेणी की महिला कृषकों को निःशुल्क मूंग, बाजरा, ज्वार, तथा डेंचा के बीज मिनिकिट वितरण के साथ मुख्यमंत्री द्वारा जारी 'जल बचत अपील' की प्रति दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत कृषि तकनीकी एवं विभागीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी जा रही है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago