महिला जागरूकता अभियान: शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर
केकड़ी - राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर एक व्या
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 25, 2024 • 4:30 AM IST
Share This Story
केकड़ी - राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर एक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. शिखा माथुर ने महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के विभिन्न प्रकार तथा कारणों के बारे में बताया। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए कानून एवं संविधान द्वारा प्रदत्त सेवाओं तथा उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने प्रति होने वाले अत्याचारों से बचने के लिए शिक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर होना चाहिए।

खेमराज जी ने मीरा का दृष्टांत देते हुए बताया कि महिलाओं को सशक्त बनकर अपने प्रति होने वाले अत्याचारों का डटकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने महिला उत्थान के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मीना ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रजनी ने किया। इस अवसर पर डॉ. कोमल सोनी, माया पारीक, जयंत बेनीवाल आदि उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago