महाविद्यालय परिसर में NSS शिविर के तहत श्रमदान और सेवा का संदेश
आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नीता चौहान ने की। मुख्य वक्ता
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 18, 2024 • 8:41 AM IST
Share This Story
आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नीता चौहान ने की। मुख्य वक्ता तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान अनिल गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमान पीयूष कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं वंदन के साथ हुआ। शिविर का मंच संचालन स्वयंसेवक दानिश अली द्वारा किया गया, जिसने NSS का लक्ष्य गीत "उठे समाज के लिए उठे, उठे जगे सो राष्ट्र के लिए जगे जगे" प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया। एन एस एस प्रभारी ज्योति मीना ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि पीयूष कुमार गुप्ता ने आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता श्री अनिल कुमार गुप्ता ने अपनी कविता "देश उठेगा अपने पैरों पर, निज गौरव के भाव से" के माध्यम से देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, सेवा भाग के साथ शिक्षा ग्रहण परोपकार की भावना सदैव सीखने को तत्पर जीवन में शांत स्वभाव एवं सकारात्मक का महत्व आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में सुप्रिया धाकड़ ने अपनी स्वलिखित कविता का भावपूर्ण वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. नीता चौहान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को अनुशासन और धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया तथा कहा कि यह शिविर समाज सेवा और छात्रों के समग्र विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा। कार्यक्रम का समापन एनएसएस प्रभारी ज्योति मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में डॉ. कोमल सोनी, डॉ. शिखा माथुर, माया पारीक, शहजाद अली, राज कुमावत, नीलम, प्रियंका, जयंत आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago