महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झंडारोहण व वात्सल्य भोज के साथ नगर हुआ धर्ममय: श्रद्धा के सैलाब में बहा शहर, विधायक ने पुष्प वर्षा कर जताई आस्था
केकड़ी- सकल जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी की जयंती गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 10, 2025 • 4:35 AM IST
Share This Story
केकड़ी- सकल जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी की जयंती गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ नगर भर में पर्व की भव्यता देखने लायक रही। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे चंद्रप्रभ जैन चैत्यालय में ध्वजारोहण से हुई जिसमें समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने समाज को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पूज्य बालाचार्य श्री निपुण नंदी जी महाराज ससंघ एवं आचार्य श्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वर जी महाराज के सुशिष्य आदि ठाणा आठ के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विद्यासागर मार्ग स्थित चैत्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। शोभायात्रा में दिगंबर और श्वेतांबर दोनों आम्नायों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

धार्मिक धुनों, आकर्षक झांकियों और धर्मध्वजाओं से सजी इस शोभायात्रा ने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय में बना दिया। तीन बत्ती चौराहे पर शोभायात्रा का स्वागत विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में पुष्प वर्षा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमें भगवान महावीर के बताए गए सत्य, अहिंसा, संयम और अपरिग्रह जैसे उपदेशों को जीवन में अपनाना चाहिए। शोभायात्रा के पश्चात दोपहर में कटारिया ग्रीन प्रांगण में सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया जिसमें जैन समाज सहित शहर के विभिन्न समाजों के लोग सम्मिलित हुए।




Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago