यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी केकड़ी में रक्षाबंधन पर 'ईश्वरी राखी' उत्सव का आयोजन
केकड़ी, 14 अगस्त 2024: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 14, 2024 • 5:33 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 14 अगस्त 2024: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 'ईश्वरी राखी' उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शैक्षिक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को रक्षा सूत्र बांधा गया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने रक्षा सूत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मेडिटेशन और मेडिकेशन के बीच के अंतर को समझाया। उन्होंने बताया कि मेडिटेशन आत्मा की शांति और मानसिक स्थिरता के लिए आवश्यक है, जो व्यक्ति के जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

इस आयोजन का संचालन शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर ने किया। अंत में, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस उत्सव को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago