यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी केकड़ी में स्वच्छता अभियान आयोजित
केकड़ी, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का उत्सव थीम पर बुधवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 15, 2025 • 5:58 AM IST
Share This Story
केकड़ी, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का उत्सव थीम पर बुधवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में कॉलेज के शिक्षक, चिकित्सक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर और विभागों के आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के समन्वयक सहायक आचार्य डॉ. भगवान सिंह बैरवा और डॉ. साक्षी मेवाड़ा रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक काम नहीं बल्कि जीवन का संस्कार है जिसे हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुनीत आर. शाह ने कहा कि स्वच्छ परिसर, स्वस्थ वातावरण और अनुशासित विद्यार्थी किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान हैं। ऐसे अभियान विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। स्वच्छता कार्य में नौरत, शंकर, श्रीमती ऋतु और श्रीमती कंचन देवी सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago