यमुना प्रीमियर लीग सीजन-6 का भव्य आगाज, फाइनल मुकाबला आज रविवार रात 10 बजे
केकड़ी- यमुना विहार स्थित बॉक्स क्रिकेट इनडोर स्टेडियम में शनिवार को यमुना प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-6 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 08, 2025 • 6:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी- यमुना विहार स्थित बॉक्स क्रिकेट इनडोर स्टेडियम में शनिवार को यमुना प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-6 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रामेश्वर प्रसाद शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनिदेशक राजेंद्र सिंह, जगेश्वर शर्मा और विशाल जैन भी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के संरक्षक रघुवीर प्रसाद सैनी व सदस्यों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी तथा उद्घाटन के दौरान खुद भी क्रिकेट का आनंद लिया। कॉमेंटेटर राधेश्याम कुमावत ने बताया कि नॉकआउट मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। स्कोरर विकास अमरवाल, चंद्रकांत कुमावत, सुरजीत चौधरी व राज सिंह ने जानकारी दी कि सेवन स्टार, विद्याआश्रम कोचिंग, सिक्स इंडियन, मीणा रॉयल्स, रॉयल फर्नीचर, सरवाड़, स्टार स्ट्राइकर्स व जीआर क्लब ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

मैचों में अंपायर की भूमिका मोहम्मद सईद, संजय वैष्णव और चंद्रकांत कुमावत ने निभाई। कमेंट्री का जिम्मा राधेश्याम कुमावत व सत्यनारायण चौधरी ने संभाला। रविवार शाम 5 बजे से क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि रात 10 बजे फाइनल मुकाबला होगा। इसके बाद रात 11 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में केकड़ीवासियों ने खेल का भरपूर आनंद उठाया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago