युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को भारत विकास परिषद ने किया नमन
केकड़ी- भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आज अजमेर रोड पंचायत समिति के पास स्थित पुराने डाक बंगले के परिसर में युगपुर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 12, 2025 • 6:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी- भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा आज अजमेर रोड पंचायत समिति के पास स्थित पुराने डाक बंगले के परिसर में युगपुर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई । परिषद शाखा अध्यक्ष महेश मंत्री ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को आधुनिक भारत के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना जाता था है। विवेकानंद ने अपने जीवनकाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का कार्य किया था। यही वजह है कि उनकी जयंती यानि 12 जनवरी के ही दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाओं को अगर हम जीवन में उतार लें तो जीवन में क्रांति घटित हो सकती है। स्वामी विवेकानंद की कुछ दिन ऐसी ही प्रभावशाली बातों की जानकारी आज हम आपको देंगे, जिनसे आप जीवन में सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ सकते हैं। युग पुरुष विवेकानंद की प्रतिमा के माल्यार्पण के दौरान परिषद शाखा के विकास रत्न गोपाल लाल वर्मा , संरक्षक रामनरेश विजय, वरिष्ठ सदस्य महावीर पारीक ,रामनिवास जैन , कैलाश चंद जैन कोषाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी, सचिव दिनेश वैष्णव ,बहादुर सिंह शक्तावत, विमल कोठारी, अनिल राठी ,सर्वेश विजय ,नंदलाल गर्ग, रामगोपाल सैनी ,सूर्य प्रकाश विजय , श्याम सुंदर महेश्वरी , किशन प्रकाश सोनी , शिव बियानी , आदित्य उदयवाल , विनोद विजय , रामबाबू स्वर्णकार सहित कई सदस्य मौजूद रहे ।




Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago