रक्तदान शिविर के लिए केकड़ी में निकली जागरूकता रैली: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने दिखाई हरी झंडी, 22 जुलाई को होगा विशाल रक्तदान शिविर, सीएम भजनलाल शर्मा रहेंगे मौजूद
केकड़ी- विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिवस पर 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर सोमवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 21, 2025 • 3:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी- विधायक शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिवस पर 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर सोमवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर स्वयं विधायक गौतम ने रवाना किया। नगर पालिका परिसर से प्रारंभ हुई यह रैली अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, बस स्टैंड होते हुए वापस नगर पालिका परिसर में संपन्न हुई।

रैली में उत्साह से लबरेज युवाओं ने "रक्तदान जीवन का वरदान", "एक बूंद खून, किसी की जिंदगी" जैसे संदेशों वाली तख्तियां हाथ में लेकर आमजन को प्रेरित किया। इस दौरान रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य सामने रहा।

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य में भाग लें और किसी जरूरतमंद की जान बचाने में योगदान दें।

22 जुलाई को कृषि मंडी प्रांगण में होगा रक्तदान शिविर यह रक्तदान शिविर 22 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शिरकत करेंगे। शिविर में विभिन्न अस्पतालों की 31 मेडिकल टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष गोपाललाल किरोड़ीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश जैन, ज्ञानेश्वर व्यास, कन्हैयालाल जेतवाल, पूर्व अध्यक्ष अनिल राठी, देवव्रत सिंह राठौड़, लोकेश साहू, सुरेश साहू, पूनम राजावत, अनीता राठी, अमन चौधरी सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago