राजकीय आयुर्वेद योग प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय, केकड़ी के वरिष्ठ कम्पाउंडर को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
केकड़ी, अजमेर: राजकीय आयुर्वेद योग प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय केकड़ी के वरिष्ठ कम्पाउंडर, राजकुमार लौहार, को आयुर्वेद दिवस (धन्वंतरि जयंती) पर राजस्थान
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 29, 2024 • 6:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी, अजमेर: राजकीय आयुर्वेद योग प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय केकड़ी के वरिष्ठ कम्पाउंडर, राजकुमार लौहार, को आयुर्वेद दिवस (धन्वंतरि जयंती) पर राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर में भगवत सिंह मेहता हरीश चंद्र राजस्थान राज्य लोक संस्थान में किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा थे, जबकि उप शासन सचिव सावंत चायल, आयुर्वेद निदेशक आनंद कुमार शर्मा और अतिरिक्त निदेशक मेघना चौधरी भी इस आयोजन में उपस्थित थे। समारोह के दौरान राजकुमार लौहार को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया, जो आयुर्वेद के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवकांत शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने राजकुमार लौहार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। महाविद्यालय के स्टाफ ने इस सम्मान को संस्था के लिए गौरवपूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि यह सम्मान अन्य कर्मचारियों और छात्रों को प्रेरित करेगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago