राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी को मिली बड़ी सौगात, कैंसर रोगियों के लिए डे-केयर यूनिट का हुआ उद्घाटन
केकड़ी। राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में शनिवार को कैंसर रोगियों के लिए विशेष रूप से तैयार डे-केयर यूनिट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के कर-कम
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 31, 2025 • 3:01 AM IST
Share This Story
केकड़ी। राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में शनिवार को कैंसर रोगियों के लिए विशेष रूप से तैयार डे-केयर यूनिट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी नवीन कुमार जांगिड़ एवं यूनिट प्रभारी डॉ. विवेक सेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यूनिट में कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए जांच, निदान, कीमोथेरेपी, नियमित फॉलोअप एवं पैलेटिव केयर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस मौके पर विधायक गौतम ने कहा कि यह यूनिट क्षेत्र के कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी, जिन्हें अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय परिसर में 1.5 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी के निर्माण हेतु जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग खंड केकड़ी को 64 लाख 95 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। यह चेक मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सचिव डॉ. नवीन कुमार जांगिड़, प्रभारी कयामुद्दीन कुरैशी एवं अन्य सदस्यों की ओर से विधायक गौतम की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस टंकी का निर्माण कार्य आगामी दो माह में पूर्ण होगा।

विधायक गौतम ने पोषण संवर्धन की दिशा में पहल करते हुए गर्भवती महिलाओं को घी के डिब्बे वितरित किए, जिससे गर्भकालीन पोषण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही अस्पताल में पानी की टंकी निर्माण हेतु 64 लाख 95 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन भी उपस्थित रहे। उनके साथ नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल का समस्त स्टाफ, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन की मौजूदगी रही।





Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago