राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में विश्व स्तनपान सप्ताह का उत्साहपूर्ण समापन
केकड़ी, 07 अगस्त 2024– राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के एस.एन.सी.यू. विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन समारोह आज आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 07, 2024 • 5:47 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 07 अगस्त 2024– राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के एस.एन.सी.यू. विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन समारोह आज आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज पिंगोलिया और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन कुमार जांगिड मुख्य अतिथि रहे।

समारोह के तहत स्तनपान के महत्व के विषय में 1 अगस्त से 7 अगस्त 2024 तक मातृ एवं जन जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता सम्मिलित थीं। इन प्रतियोगिताओं में राजकीय मोडल नर्सिंग संस्थान केकड़ी के BSC नर्सिंग, GNM और ANM के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एस.एन.सी.यू. प्रभारी डॉ. मनोज कुमार नागर ने स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी केकड़ी डॉ. संजय शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जैन, नर्सिंग अधीक्षक श्री मदन आलोरिया, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्री अरविन्द कुमार छीपा उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने स्तनपान के महत्व के विषय में मरीजों, उनके परिजनों, छात्र-छात्राओं और चिकित्सालय स्टाफ को जागरूक किया। प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं और एस.एन.सी.यू. विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. विशाल भारद्वाज, डॉ. शम्भु लाल मीणा, डॉ. फाहिज़ मोहम्मद, एस.एन.सी.यू. नर्सिंग प्रभारी श्री आलोक कुमावत, नर्सिंग ऑफिसर श्री पद्म जैन, श्री राजेंद्र सैनी, श्री हमीद अंसारी, रामघणी मीणा, सोनिया राठोड़, श्री मनीष झाकल, कृष्ण अवतार, उदी धाकड़, विमला मीणा, दिव्या पाराशर, और नर्सिंग संस्थान की तरफ से संस्थान प्रभारी श्री सुरेन्द्र बडोला और श्री तोसिफ अहमद, DEO निजामुद्दीन, प्रदीप इत्यादि उपस्थित रहे।
विभिन्न गतिविधियों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में BSC नर्सिंग से पूजा, GNM से पायल पंवार, ANM से एकता और पिंकी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में BSC नर्सिंग से भारती चोहान, GNM से मोनिका, और ANM से अली लाय्बा अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन नर्सिंग ऑफिसर श्री निखिल कुमार साहू ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago