राजकीय जिला चिकित्सालय, केकड़ी में 15 दिसंबर को आयोजित होगा रक्तदान शिविर
राजस्थान सरकार की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर 2024, रविवार को केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 12, 2024 • 11:59 PM IST
Share This Story
राजस्थान सरकार की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर 2024, रविवार को केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड सेंटर के काउंसलर विनोद कुमार साहू ने बताया कि यह शिविर जनसेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुर्घटनाओं के शिकार लोगों, गर्भवती महिलाओं, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और अन्य जरूरतमंद मरीजों को सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर ब्लड सेंटर केकड़ी ने स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और संस्थानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक रक्तदाताओं को प्रेरित करें और इस पुनीत कार्य में भाग लें। रक्तदान से अनगिनत जिंदगियों को बचाया जा सकता है, और यह मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए या अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ब्लड सेंटर के काउंसलर विनोद कुमार साहू से संपर्क कर सकते हैं। उनका मोबाइल नंबर 9610783321 और 9460750201 है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago