राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में युवाओं को कलाम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा
15 अक्टूबर 2024- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आज भारत के मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम के जन्म दिवस को विश्व विद्यार्थ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 15, 2024 • 4:39 AM IST
Share This Story
15 अक्टूबर 2024- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आज भारत के मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम के जन्म दिवस को विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नीता चौहान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा अब्दुल कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जयंत जी ने डॉ. अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि हमें अपना लक्ष्य स्थापित करके निरंतर उसे प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास तथा मेहनत करनी चाहिए। असफलता यदि एक रास्ता रोकती है तो सफलता के अनेकों मार्ग भी खोलती है, असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए अपितु उन्हें पार कर सफलता के पथ पर अग्रसर होना चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए डॉ नीता चौहान ने बताया कि अब्दुल कलाम जी का जीवन युवाओं को प्रेरित करता है। उन्हें युवा शक्ति पर अथाह विश्वास था। इसलिए युवाओं को खुली आंखों से सपने देखने की बात कही। सादगी,सज्जनता,कार्य के प्रति समर्पण व निष्ठा, सतत कर्मशीलता यह कलाम जी के जीवन के वह पहलू थे जिनके कारण उन्हें हमेशा याद किया जाता है। अपने जीवन के अंतिम क्षण में भी वे व्याख्यान देते हुए दुनिया से अलविदा हुए।वे सर्वधर्म समभाव के समर्थक थे यही कारण है कि उन्हें जब राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया तो सभी दलों की सहमति से चुने गए।कार्यक्रम में विद्यार्थी दानिश अली तथा मीमांसा ने भी अब्दुल कलाम जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन ज्योति मीना ने तथा धन्यवाद ज्ञापन माया पारीक ने किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago