राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस का आयोजन
आज दिनांक 01 अगस्त 2024 को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोवर लीडर शहज़ाद अली ने बताया कि य
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 01, 2024 • 5:21 AM IST
Share This Story
आज दिनांक 01 अगस्त 2024 को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोवर लीडर शहज़ाद अली ने बताया कि यह दिन सभी सक्रिय और पूर्व स्काउट सदस्यों के लिए सार्वजनिक रूप से स्कार्फ पहनकर अपने स्काउट गौरव का प्रदर्शन करने का है। यह दिन सभी स्काउट्स को स्कार्फ पहनकर घर से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित करता है। स्काउट का स्कार्फ स्काउटिंग की भावना को सामने लाता है और स्काउट्स को सिखाई जाने वाली बुनियादी रोजमर्रा की जिंदगी के गुरों पर भी प्रकाश डालता है।

कार्यक्रम में प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने माउन्ट आबू में जुलाई माह में आयोजित राज्य स्तरीय स्काउट एडवेंचर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थी धीरज सोनी, गोविन्द सुथार और दीपक बैरवा को सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर डॉ. वी. एस. राठौड़, राजेश नरूका, डॉ. नीता चौहान, डॉ. रजनी, डॉ. कोमल सोनी, माया पारीक, एल. आर. लोधा, बृजेश शर्मा, गणपत लाल जाट, राज कुमावत आदि उपस्थित थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago