राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में SIR जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने किए ऑनलाइन नामांकन
केकड़ी, 15 नवंबर। राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के अंतर्गत SIR जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 15, 2025 • 6:16 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 15 नवंबर। राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के अंतर्गत SIR जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरोड़ी लाल मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. नीता चौहान ने विद्यार्थियों को SIR अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं महत्त्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मोबाइल फोन पर ही SIR नामांकन फॉर्म ऑनलाइन भरवाए।

मीडिया प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपील की कि वे अपने घर-परिवार, मित्रों व पड़ोसियों के कम से कम 10 SIR फॉर्म भरवाकर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम का मंच संचालन ELC संयोजक शहज़ाद अली ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती ज्योति मीना द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सुश्री माया पारीक, मीडिया प्रभारी कैलाश जोशी सहित अन्य संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago