राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता: छात्राओं का उम्दा प्रदर्शन
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में 68 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की साॅफ्टबाॅल छात्रा वर्ग 17 व 19 वर्ष
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 06, 2024 • 7:12 AM IST
Share This Story
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में 68 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की साॅफ्टबाॅल छात्रा वर्ग 17 व 19 वर्षीय प्रतियोगिता के मैच आज खेले गए जिनके परिणाम निम्नानुसार रहे। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में केकड़ी और डूंगरपुर में केकड़ी, जैसलमेर व अलवर में जैसलमेर, नीम का थाना व बीकानेर में नीम का थाना, जयपुर ग्रामीण व चितौड़गढ़ में जयपुर ग्रामीण, उदयपुर व जौधपुर शहर में उदयपुर, बाडमेर व दूदू में बाडमेर विजेता रही।

19 वर्ष छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़ व शाहपुरा में हनुमानगढ़, जौधपुर ग्रामीण व चितौड़गढ़ में जौधपुर ग्रामीण, सीकर व दौसा में सीकर, फलौदी व श्रीगंगानगर में फलौदी, साचौर व झूंझूनू में साचौर, बाडमेर व बून्दी में बाडमेर विजेता रही। संयोजक एवं प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने बताया कि प्रतियोगी छात्राओं को इंडियन रेड़ क्रास सोसायटी एवं भामाशाहो के सहयोग से प्रतिदिन सुबह एवं शाम को नि: शुल्क भोजन करवाया जा रहा है।




भोजन व्यवस्था में रामगोपाल माली,आनन्दीराम सोमाणी, रामगोपाल वर्मा, रामनिवास छीपा, यज्ञनारायण सिंह निरंजन मोदी, मनोज कुमावत, अशौक जैन, दशरथ चौधरी,दिनेश करिहार, नंदलाल गर्ग, मुकेश नुवाल, अशोक शर्मा, व शहर के भामाशाहों व दानदाताओं का सक्रिय एवं प्रशंसनीय सहयोग रहा है। भोजन वितरण व्यवस्था में भंवरलाल जाट, प्रधानाचार्य भागीरथ बगालिया, प्रधानाचार्य का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago