राजस्थान पेन्शनर समाज जिला शाखा केकडी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा
केकडी, 6 जुलाई: राजस्थान पेन्शनर समाज जिला शाखा केकडी की कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 06, 2024 • 6:13 AM IST
Share This Story
केकडी, 6 जुलाई: राजस्थान पेन्शनर समाज जिला शाखा केकडी की कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक के प्रथम बिंदु पर अस्थि जोड़ प्रत्यारोपण शिविर आयोजित करने पर विचार किया गया। जैन ने बताया कि अहमदाबाद के डॉक्टर संजीव बंग इसमें निशुल्क सेवाएं देंगे। इसके साथ ही सरवाड़ में आयोजित शिविर की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में इस पर विचार कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
वर्तमान में सह सचिव पद पर कार्यरत राधाकृष्ण जोशी को सचिव पद पर काम करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष जैन ने सह सचिव पद पर चयन का प्रस्ताव रखा। राजेंद्र आचार्य ने सह सचिव पद हेतु गणराज आर्य के नाम का प्रस्ताव रखा, जो सर्वसम्मति से पारित किया गया।

वर्षों कालीन सामूहिक भोज का आयोजन 11 अगस्त 2024 को नारेली (अजमेर) में सर्वसम्मति से निर्धारित किया गया। इसके लिए प्रति व्यक्ति 400/- रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष जैन ने सभी सदस्यों से अपने पेन कार्ड और बैंक खातों को आधार से लिंक करवाने का आह्वान किया, जिससे अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके। लिंक करवाने से पूर्व यह जांच कर लेने की सलाह दी गई कि आधार, पेन और बैंक खाते में नाम और जन्म तिथि एक ही हो।

बैठक में मुख्य संरक्षक रामकरण चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष घीसालाल माली, किशनगोपाल शर्मा, राधाकृष्ण जोशी, पवन कुमार राठी, राजेंद्र आचार्य, पहलाद पारीक, अर्जुन सिंह राठौड़, ओम प्रकाश शर्मा, रामस्वरूप वैष्णव, छीतरमल नरुका, रंगालाल माली, रघुवीर सैनी, रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, बिरदी चंद वैष्णव, घीसालाल बैरवा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago