राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम जी की मूर्ति खण्डन के विरोध में दिया ज्ञापन
केकड़ी, 30 मई 2025— राजस्थान ब्राह्मण महासभा खण्ड केकड़ी की ओर से विजयनगर में भगवान परशुराम जी की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना के विरोध में एक बड़ा विरो
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 30, 2025 • 8:21 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 30 मई 2025— राजस्थान ब्राह्मण महासभा खण्ड केकड़ी की ओर से विजयनगर में भगवान परशुराम जी की मूर्ति को खंडित किए जाने की घटना के विरोध में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन 30 मई 2025 को शुक्रवार के दिन प्रातः 11 बजे नगर परिषद केकड़ी प्रांगण में किया गया है, जहां उपखंड अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में घटना के दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की साथ ही धार्मिक उन्माद फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का आग्रह किया ।

इस विरोध प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के सभी अध्यक्षगण, युवा साथी, महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं सदस्य तथा समाज बंधुओं ने उपस्थिति दर्ज की राजस्थान ब्राह्मण महासभा के सचिव जगदीश प्रसाद पारीक ने बताया कि ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों ने एकत्रित होकर ब्राह्मण एकता का परिचय देते हुए विरोध प्रदर्शन किया "यह केवल विरोध नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा का प्रयास है जिसमें समाज के हर व्यक्ति सहभागी बना
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के सरक्षक अशोक डूंगरिया, डॉ अविनाश दुबे अजमेर संभाग अध्यक्ष ,अजमेर जिला कार्यकारी अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा ,केकड़ी खंड अध्यक्ष हरिप्रसाद मुंशी,चंद्र प्रकाश पारीक केकड़ी युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष , पुष्पेंद्र शर्मा केकड़ी युवा प्राकृत सचिव महेंद्र पारीक, , राजेंद्र शर्मा,अनिरुद्ध दुबे,योगेश आचार्य, दीपक कुमार शर्मा, महेश शर्मा, गजेंद्र पाराशर,देवराज पारीक, ऋषि मेहता, मोहित शर्मा, दिनेश चोटिया, हर्ष व्यास, प्रफुल्ल पारीक, केदार शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, योगेंद्र पारीक, श्यामसुंदर पारीक, शिव प्रसाद पाराशर, मुरलीधर शर्मा, समाज के लोग उपस्थित थे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago