राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024: केकड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु 28 अक्टूबर को आयोजन प्रस्तावित
केकड़ी , 8 अक्टूबर। राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत केकड़ी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 अक्टूबर को होना प्रस्तावित है। ज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 08, 2024 • 6:47 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 8 अक्टूबर। राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत केकड़ी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 अक्टूबर को होना प्रस्तावित है। जिला कलक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र टोंक के महाप्रबंधक कुलदीप बरसर ने बताया कि जिला प्रशासन, उद्योग , खनिज , वाणिज्य कर कार्यालय एवं रीको के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 अक्टूबर को केकड़ी शहर स्थित कटारिया ग्रीन में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 कार्यक्रम में उद्यमियों को राज्य सरकार की उद्योगों से संबंधित योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी एवं उन्हें जिले में उद्योग लगाने के लिए उपलब्ध संसाधनों के बारे में अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि केकड़ी जिले में ग्रेनाइट , खनिज, ऑयल मिल, एग्रो यूनिट एवं होटल इंडस्ट्री आदि में निवेश के लिए उद्यमी आगे आ रहे हैं तथा जिले के प्रवासी उद्यमियों को भी जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया जा रहा हैं। इस अवसर पर सहायक वाणिज्य कर अधिकारी भगवान सिंह, सहायक खनिज अधिकारी संजय शर्मा, सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल , कृषि मंडी सचिव उमेश चंद्र शर्मा, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक शिवकुमार, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीमा नावरिया सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago