रोडवेज बस और पेट्रोलियम टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत, कॉलेज की दीवार तोड़ परिसर में घुसे वाहन
केकड़ी। शहर के राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के समीप स्थित कर्मा देवी सर्कल चौराहे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के पास बूं
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 26, 2026 • 8:34 AM IST
Share This Story
केकड़ी। शहर के राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के समीप स्थित कर्मा देवी सर्कल चौराहे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के पास बूंदी डिपो की रोडवेज बस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर महाविद्यालय की दीवार तोड़ते हुए परिसर में जा घुसे। रोडवेज बस कॉलेज फीडर लाइन के खंभों को क्षतिग्रस्त करती हुई दीवार में जा धंसी, जबकि दूसरी ओर पेट्रोलियम टैंकर दीवार तोड़ते हुए पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया।
गनीमत यह रही कि रोडवेज बस डिपो की ओर जा रही थी और उसमें कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा जनहानि टल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दीवार और विद्युत पोल को हुए नुकसान का आकलन भी संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago