Local News
रात के अंधेरे में बजरी चेक पोस्ट पर कैशियर पर हमला, संपत्ति को नुकसान
19 अगस्त 2024, केकड़ी-जयपुर निवासी विजय शर्मा, जो बजरी चेक पोस्ट गुलगांव में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं, ने केकड़ी सदर थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है। उन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 19, 2024 • 8:40 AM IST
Share This Story

19 अगस्त 2024, केकड़ी-जयपुर निवासी विजय शर्मा, जो बजरी चेक पोस्ट गुलगांव में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं, ने केकड़ी सदर थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त 2024 की रात को, जब वह चेक पोस्ट ऑफिस में सो रहे थे, तो लगभग 11:30 से 12 बजे के बीच एक समूह ने उन पर और उनके साथियों पर हमला किया। विजय शर्मा के अनुसार, राकेश चौधरी और 15-20 अन्य लोगों ने लाठी, डंडे, और सरियों से खिड़कियों, गेट, कुर्सियों, टेबल, टीवी, बोलेरो गाड़ी, एलटी मशीन, और जेसीबी सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तोड़फोड़ की आवाज़ सुनकर जब विजय शर्मा और उनके साथी जागे, तो उन पर भी हमला किया गया। अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने गेट को अंदर से बंद कर लिया। हमलावर जाते समय सीसीटीवी कैमरा भी तोड़कर अपने साथ ले गए। विजय शर्मा ने थाने में इस घटना के खिलाफ उचित कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 1 month ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 1 month ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago