Local News
रात में सुनसान मकान में चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
केकड़ी: पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए रात में सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। यह कार
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 03, 2025 • 6:58 AM IST
Share This Story
केकड़ी: पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए रात में सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, अजमेर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 नवंबर 2024 को प्रार्थी अजय कुमार जैन निवासी जुवाडिया मोहल्ला, केकड़ी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 25 अक्टूबर 2024 को मुंबई गया था। 19 नवंबर 2024 को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसके मकान का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने मकान जाकर जांच की, तो पाया कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है और लाखों के गहने व नकदी चोरी हो चुकी है।
चोरी गए सामान में चांदी के बर्तन, गहने, सिक्के, नगद 40 हजार रुपये तथा अन्य कीमती सामान शामिल था। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 534/24 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV फुटेज की गहनता से जांच की। तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ ही इलाके में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।
पुलिस टीम ने पुराने अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर पूछताछ की, जिसमें संदिग्ध दीपक सिंधी उर्फ दीपू और शाहरूख उर्फ पव्वा की संलिप्तता उजागर हुई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
गिरफ्तार आरोपी:
ये दोनों अपराधी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे। जांच में सामने आया कि इन दोनों के खिलाफ अन्य जिलों में भी नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक अजमेर के सुपरविजन में जिसमें श्योराजमल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी तथा हर्षित शर्मा वृताधिकारी वृत केकडी के निकटतम सुपरविजन में कार्रवाई की गई। इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया। विशेष रूप से घीसा लाल, कालूराम, राकेश कुमार, रामराज, पंकज कुमार, राजेंद्र, नीरज सिंह, तेजमल और अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 2 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 2 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago

2 months ago