रामदेवरा पैदल जाने वाले जातुरूओ के लिए जूनियां में केकड़ी रोड स्थित गणेश जी की बड़ी के पास 4 अगस्त हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर निशुल्क भंडारे का शुभारंभ
रेगर महासभा केकड़ी जिला अध्यक्ष व भंडारे की सेवादार विद्या देवी हिनोनिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली अमावस्या को भंडारे स्थल पर बाबा राम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 31, 2024 • 9:17 PM IST
Share This Story
रेगर महासभा केकड़ी जिला अध्यक्ष व भंडारे की सेवादार विद्या देवी हिनोनिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली अमावस्या को भंडारे स्थल पर बाबा रामदेव के झंडे व अखंड ज्योत की स्थापना के साथ ही शुभ मुहूर्त में सुबह 9:15 बजे केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा बाबा की आरती व पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलंकर पैदल जातुरूओं के लिए निशुल्क भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम समारोह के मुख्य अतिथि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केकड़ी पंचायत समिति के प्रधान होनहार सिंह राठोड़,केकड़ी भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,बढ़ते कदम गौशाला केकड़ी के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल लाल वर्मा, सरवाड़ पालिका पार्षद प्रहलाद मांदोरिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज पेंटर सरवाड़,गोयला क्रय-विक्रय सहकारी समिति व्यवस्थापक ओमप्रकाश मुंडेतिया,शिक्षाविद श्याम सुंदर शर्मा जूनियां,शिवराज धाकड़,नवल प्रकाश शर्मा आदि सहित भाग लेंगे। वही समारोह की अध्यक्षता केकड़ी पंचायत समिति के सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष इंद्र नारायण गुर्जर करेंगे। सेवादार बद्री लाल हिनोनिया ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर भंडारे स्थल पर दीपक कुमार व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम समारोह की तैयारी में जुटे हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago