राममय हुआ श्री सुधासागर स्कूल, धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को दीपावली का पर्व श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत बच्चों की विविध
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 26, 2024 • 7:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को दीपावली का पर्व श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत बच्चों की विविध प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अजय जैन ने श्रीराम दरबार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से आठवीं तक के 105 विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न दृश्यों का सजीव मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। इसमें कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, लव, कुश, शबरी, हनुमान, वानर सेना, जटायु, रावण आदि रामायण के विविध पात्रों की सजीव झांकी प्रस्तुत की। तत्पश्चात एचकेजी के विद्यार्थियों ने रामायण का संक्षिप्त मनोरम मंचन किया। कक्षा तीन से कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने रामायण की संगीतमय चौपाइयां प्रस्तुति की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए, बुरी आदतों को छोड़कर सुखी व सफल जीवन की बुनियाद मजबूत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनन्द सोनी, निदेशक अजय जैन व प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने दीपावली पर्व पर बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आजाद शर्मा व शिक्षिका सोनल जैन ने किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago