रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा, भाजपा ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
केकड़ी। संत श्री रविदास जी की जयंती के अवसर पर रेगरान समाज द्वारा भव्य जुलूस व कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार भ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 12, 2025 • 3:55 AM IST
Share This Story
केकड़ी। संत श्री रविदास जी की जयंती के अवसर पर रेगरान समाज द्वारा भव्य जुलूस व कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल द्वारा मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन के नेतृत्व में तीन बत्ती चौराहा पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया और संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह शक्तावत, गोविंद जैन, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल, दशरथ साहू, संजय बेनीवाल, महेश बॉयत, कुशल चोरडिया, कमल सांखला, धनराज नायक, धनराज चौधरी, पार्षद सुरेश बॉयत, पार्षद कैलाश चौधरी, पार्षद लोकेश साहू, अमन चौधरी, दीपक जैन, अभिषेक अग्रवाल, मोहित शर्मा, चंद्रकांत बॉयत, रतन खटीक, पृथ्वीराज जिनगर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने भक्ति गीत गाते हुए संत रविदास जी के जीवन मूल्यों का प्रचार किया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संत रविदास जी के विचारों और समाज में उनके योगदान को याद किया गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago