राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को पोषण की जानकारी और आहार वितरण
केकड़ी 4 सितंबर 2024: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 के चौथे दिन ग्राम अजगरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी, केकड़ी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 04, 2024 • 6:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी 4 सितंबर 2024: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024 के चौथे दिन ग्राम अजगरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होमियोपैथी, केकड़ी के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उचित पोषण की जानकारी देना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता पर जोर देना था।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया और कुपोषण से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना दुबे और अन्य विशेषज्ञों ने बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों पर विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच हरि शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया, जबकि प्रधानाचार्य रजनी लखोटिया ने भी इस प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने हिस्सा लिया और लाभान्वित हुए।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago