राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं कौशल दक्षता प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
केकड़ी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं व्यावसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शनी का आयोजन किया जा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 13, 2025 • 6:05 AM IST
Share This Story
केकड़ी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह एवं व्यावसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मोनू शर्मा, प्राचार्य केशव विद्यापीठ कॉलेज ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा फिटर, विद्युतकार, वायरमैन, वैल्डर, आर.एंड ए.सी. और कोपा व्यवसाय के वर्किंग मॉडल, जॉब्स और चार्ट्स का प्रदर्शन किया गया है।

अवलोकन के लिए 15 से 18 जनवरी के बीच प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक विद्यालयों के शिक्षक-छात्र एवं आमजन आमंत्रित हैं। प्रदर्शनी के दौरान छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी कौशल विकसित करना और उन्हें व्यावसायिक क्षेत्र में प्रेरित करना है।




Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago