राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन
केकड़ी , 15 जुलाई। भारत सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्रालय नई दिल्ली एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षक सम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 15, 2024 • 5:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 15 जुलाई। भारत सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्रालय नई दिल्ली एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार-2024 के लिए 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। शिक्षकों द्वारा आवेदन वेबसाईट http/nationalawardstoteachers.education.gov.in पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए संबंधित जिले में जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान होंगे। जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित शिक्षकों के आवेदन राज्य स्तरीय चयन समिति को अग्रेषित किए जाएंगे। शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिक से अधिक शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन करें।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago