रास्ता रोककर मारपीट के मामले में केकड़ी न्यायालय ने आरोपी पर प्रसंज्ञान लिया
केकड़ी। ग्राम नयागांव मालियों के निवासी गोरू उर्फ पप्पू माली द्वारा दायर परिवाद पर केकड़ी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मारपीट के आरोपी सत्यनारायण माली के खिलाफ प्र
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 09, 2024 • 4:49 AM IST
Share This Story
केकड़ी। ग्राम नयागांव मालियों के निवासी गोरू उर्फ पप्पू माली द्वारा दायर परिवाद पर केकड़ी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मारपीट के आरोपी सत्यनारायण माली के खिलाफ प्रसंज्ञान लिया है। गोरू माली ने अपने अधिवक्ता आसिफ हुसैन के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर कर बताया कि 2 नवंबर 2015 को वह और उसका दोस्त गोपाल मोटरसाइकिल से ज्वार भरवाने जा रहे थे। रास्ते में आरोपी सत्यनारायण माली ने उनका रास्ता रोका, गाली-गलौज की, मोबाइल छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी।

परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि सत्यनारायण के घर के अंदर से कुछ अन्य लोग बाहर आए और उसे जबरन घर के अंदर घसीटकर नीम के पेड़ से बांध दिया। परिवारजनों के हस्तक्षेप और पुलिस को सूचना देने पर आरोपी ने रस्सी खोल दी।परिवादी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस थाना सावर में सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय में परिवाद दायर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद इसे झूठा बताकर एफआर लगा दी।
परिवादी के वकील आसिफ हुसैन ने एफआर का विरोध करते हुए गवाह पेश किए। सुनवाई के बाद न्यायालय ने उनके तर्कों से सहमत होकर आरोपी सत्यनारायण माली के खिलाफ प्रसंज्ञान लिया और तलब किया है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago