लघु उद्योग भारती इकाई केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी का गठन
केकड़ी- लघु उद्योग भारती शाखा केकड़ी की नवीनतम कार्यकारिणी का गठन संगठन के नियमानुसार जयपुर रोड स्थित मित्तल सोल्वेक्स परिसर में प्रभारी गोविन्द अग्रवाल (नस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 06, 2025 • 8:31 AM IST
Share This Story
केकड़ी- लघु उद्योग भारती शाखा केकड़ी की नवीनतम कार्यकारिणी का गठन संगठन के नियमानुसार जयपुर रोड स्थित मित्तल सोल्वेक्स परिसर में प्रभारी गोविन्द अग्रवाल (नसीराबाद) के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष अनिल मित्तल को संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि महेश मंत्री को अध्यक्ष, मुकेश नुहाल को कोषाध्यक्ष और शम्भूलाल जैन को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया।

प्रभारी गोविन्द अग्रवाल ने अनिल मित्तल के नेतृत्व में शाखा द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना की तथा नई कार्यकारिणी को संगठनात्मक कार्यों के प्रति मार्गदर्शन व शुभकामनाएं दीं।बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने गोविन्द भाईसाहब का दुपट्टा ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। नव-नियुक्त अध्यक्ष महेश मंत्री ने संगठन व उद्योग हित में कार्य करने और प्रशासन से समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया। साथ ही संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजकुमार राठी, आशुतोष सिंहल, सत्यनारायण सैनी, सत्यनारायण कानावत, अंकित जैन, नरेंद्र कोडवानी सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago