लायंस क्लब नें 45 वा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी की स्थापना 24 अगस्त 1980 को हुई थी प्रांतीय सभापति एवं क्लब प्रशासक लायन एस एन न्याती ने बताया कि लायंस भवन केकड़ी मे 24 अगस्त को स
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 25, 2024 • 2:17 AM IST
Share This Story

केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी की स्थापना 24 अगस्त 1980 को हुई थी प्रांतीय सभापति एवं क्लब प्रशासक लायन एस एन न्याती ने बताया कि लायंस भवन केकड़ी मे 24 अगस्त को सायकाल राकेश कुमार जैन की अध्यक्षता में चार्टर एवं स्थापना दिवस 10 लायन सदस्यों को सम्मानित कर मनाया गया ।

चार्टर सदस्य लायन पदम राटा एवं लायन विनय कटारिया को बधाई देते हुए गौरवान्वित महसूस किया कि यह दोनों क्लब स्थापना से आज तक स्थाई मेंबर है । सचिव लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि जिन सदस्यों को स्थापना दिवस से आज तक 25 साल पूरे हो गए उन सदस्यों का भी सम्मान किया गया । लायन कैलाश गर्ग, लायन प्रेमचंद पांडया, लायन दिनेश गर्ग ,लायन राजेंद्र कुमार सोनी, लायन विनय नाहटा, लायन एस एन न्याती, लायन मुरारी गर्ग, लायन अरुण कुमार शाह क़ो लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा दुपट्टा ओढाकर ,स्मृति चिन्ह प्रदान कर ,श्रीपल भेंट कर सम्मान किया ।

कोषाध्यक्ष भागचंद मूंदड़ा ने बताया कि क्लब स्थापना को 44 वर्ष पूर्ण होने पर 45 वा चार्टर दिवस मनाया गया । लायन अरविंद नाहटा लायन विनय कटारिया ने अपने विचार रखें । कार्यक्रम में लायन जगदीश फतेहपुरिया, लायन पुरुषोत्तम गर्ग, लायन विनय पांडया, लायन संजय जैन, लायन भूपेंद्र सिंह सोलंकी, लायन मोनू कुमार जैन , लायन आसाराम जांगिड़, लायन दिनेश मेवाड़ा, लायन अनिल कुमार बंसल सहित कई सदस्य उपस्थित थे । लायन एस एन न्याती नें अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब केकड़ी के इतिहास में यह पहला दिवस है जब चार्टर दिवस पर चार्टर सदस्य के अलावा 25 वर्ष से ऊपर स्थाई सदस्यों को सम्मान देना बहुत अच्छी शुरुआत है । उन्होंने वर्तमान पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि लायंस क्लब केकड़ी नें एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago