लायंस क्लब में सुवालका बने पुनः अध्यक्ष, गंदेरिया बने सचिव, कोषाध्यक्ष कोठारी बने
सावर- लायंस क्लब सावर में साधारण सभा की बैठक रामेश्वर प्रसाद सुवालका की अध्यक्षता में कोठारी कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक में लायंस क्लब के सभी सदस्यों
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 10, 2025 • 5:55 AM IST
Share This Story
सावर- लायंस क्लब सावर में साधारण सभा की बैठक रामेश्वर प्रसाद सुवालका की अध्यक्षता में कोठारी कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक में लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने सत्र 2025-26 के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पुनः लायन रामेश्वर प्रसाद सुवालका, सचिव पद के लिए पुनः लायन अशोक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष के लिए पुनः लायन अविनाश कोठारी को चुना गया। एवं सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष लायन रामदेव प्रजापत को चुना गया।

उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से चारों पदाधिकारी को बधाई देते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने पूरे सत्र का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने बताया कि लायंस क्लब सावर ने इस सत्र में 6 आई कैंप और अनेक प्रकार के जन सेवा का कार्य करने संकल्प लिया है। साधारण सभा की बैठक में लायन भूपेंद्र सिंह शक्तावत, लायन राजेंद्र प्रताप सिंह, लायन वीरेंद्र चौहान, लायन नरपत सिंह मेड़तिया, लायन विलोक जैन, लायन मनोज कुमार सैनी, लायन लक्ष्मण कहार, लायन आशा कंवर, लायन सुमन कोठारी, लायन सुशीला सुवालका, लायन किरण जैन, लायन पूनम सैनी, लायन कैलाशी देवी, लायन लायन निधि जैन, लायन मधु चौहान, आदि सदस्य उपस्थित थे। पुनः अध्यक्ष बने लायन रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने आगामी सत्र की क्लब की रणनीति के बारे बताया। अंत में प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने नए अध्यक्ष लायन रामेश्वर प्रसाद सुवालका, सचिव अशोक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष लायन अविनाश कोठारी के लायंस क्लब की अंतरराष्ट्रीय पिन लगाकर सम्मान किया। अंत में राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्त की गई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago