लायंस क्लब सावर और डी डी नेत्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच फॉलो अप शिविर का आयोजन
लायंस क्लब सावर एवं डी डी नेत्र फाउंडेशन, कोटा के सहयोग से बुधवार को नेत्र जांच फॉलो अप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन स्वर्गीय कौशल्या देवी चौह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 25, 2024 • 5:30 AM IST
Share This Story
लायंस क्लब सावर एवं डी डी नेत्र फाउंडेशन, कोटा के सहयोग से बुधवार को नेत्र जांच फॉलो अप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन स्वर्गीय कौशल्या देवी चौहान की स्मृति में कन्हैया लाल चौहान, सवरिया मार्बल्स सावर द्वारा किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने मरीजों को धूप, धूल और धुएं से बचने की सलाह दी।

प्रांतीय सभापति और प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याति ने बताया कि शिविर में मरीजों की नेत्र जांच के साथ-साथ निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया जाएगा। आगामी 10 अक्टूबर को नेत्र जांच शिविर में मरीजों को आवश्यक दवाइयां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर सचिव अशोक जैन, लायन नरपत सिंह, लायन मनोज सैनी, कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी, सहसचिव वीरेंद्र चौहान, डॉक्टर आकांक्षा और कंपाउंडर अनिल सुमन एवं प्रदीप शर्मा ने अपनी सराहनीय सेवाएं दीं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago