लसाड़िया बांध की नहर विधिवत पूजन के बाद खोली गई, किसानों में खुशी की लहर
केकड़ी, 29 नवंबर : लसाड़िया बांध की मुख्य नहर शनिवार को विधिवत पूजन कर खोला गया। इसके साथ ही जूनिया स्थित दुवालिया बांध का पानी नहर में प्रवाहित किया गया। न
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 29, 2025 • 5:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 29 नवंबर : लसाड़िया बांध की मुख्य नहर शनिवार को विधिवत पूजन कर खोला गया। इसके साथ ही जूनिया स्थित दुवालिया बांध का पानी नहर में प्रवाहित किया गया। नहर के चालू होते ही क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल बन गया, क्योंकि गेहूं, चना, जौ, सरसों सहित रबी फसलों की सिंचाई के लिए यह पानी जीवनदायिनी साबित होगा।

सिंचाई विभाग सहायक अभियंता राजेश कटारा ने बताया कि नहर से आगामी दिनों में 10 गाँवों का कुल 1083 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा। नहर का पानी जूनिया, केसरपुरा, कन्नौज, देवलिया खुर्द होते हुए बघेरा के वराह सागर में प्रवाहित किया जाता है। नहर खुलने के बाद इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और पानी के प्रवाह का नजारा देखा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago