"वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी गोविंदनारायण शर्मा ने की अध्यक्षता, छात्राओं को दिए 200 निशुल्क पौधे"
दिनांक 15 जुलाई - जिला शिक्षा अधिकारी गोविंदनारायण शर्मा द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में "वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ" कार्यक्रम का आयोजन क
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 15, 2024 • 3:57 AM IST
Share This Story
दिनांक 15 जुलाई - जिला शिक्षा अधिकारी गोविंदनारायण शर्मा द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में "वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंदनारायण शर्मा थे और प्रधानाचार्य श्रीमती हेमन पाठक की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षों के महत्व एवं उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय प्रांगण में इको क्लब प्रभारी संतोष विजय और बिरदी चंद सैनी ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को अपने खेत, सार्वजनिक स्थान आदि पर लगाने के लिए लगभग 200 निशुल्क छायादार पौधे प्रदान किए गए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न हो सके।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago