विजयनगर ब्लैकमेल कांड के विरोध में केकड़ी बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन
केकड़ी- विजयनगर में हुए ब्लैकमेलिंग कांड के विरोध में केकड़ी में भारी आक्रोश देखा गया। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर नगर को संपूर्ण रूप से बंद रखा गया,
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 24, 2025 • 1:11 AM IST
Share This Story
केकड़ी- विजयनगर में हुए ब्लैकमेलिंग कांड के विरोध में केकड़ी में भारी आक्रोश देखा गया। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर नगर को संपूर्ण रूप से बंद रखा गया, जिसमें सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहे। बड़ी संख्या में लोग घंटाघर पर एकत्रित हुए और आक्रोशित प्रदर्शन के साथ रैली निकाली, जो घंटाघर से शुरू होकर सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट और बस स्टैंड होते हुए कोर्ट परिसर पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सकल हिंदू समाज के वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा, जहां पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, थानाधिकारी केकड़ी शहर कुसुम लता और केकड़ी सदर के थानाधिकारी नाहर सिंह मीणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विजयनगर में विशेष समुदाय के कुछ व्यक्तियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर हिंदू समुदाय की नाबालिग छात्राओं को मोबाइल का लालच देकर प्रेम जाल में फंसाने, यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। इस गंभीर मामले को पुलिस प्रशासन द्वारा लव जिहाद के बजाय साधारण अपराध मानकर पेश करने से समाज में आक्रोश बढ़ गया है।

सकल हिंदू समाज की ओर से ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे मामलों में दोषियों और उनके सहयोगियों को चिन्हित कर कठोरतम दंड दिया जाए। इस ज्ञापन को देने वालों में सकल हिंदू समाज के रामावतार जाट, ऋषिराज चौधरी, दशरथ तेली, सुरेश तेली, पृथ्वीराज जीनगर, हीराचंद खुटेटां, चंद्र प्रकाश विजय, काशीराम विजय, सिंटू शर्मा, अजय शर्मा, नवीन सोनी, अनुराग शर्मा, मोहित सिखवाल, रितेश जैन, राजेंद्र चौधरी और दिनेश वैष्णव, राजेंद्र विनायका सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

नगर में व्यापारियों ने स्वतःस्फूर्त बंद का समर्थन किया, जिससे पूरे दिन बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago