विद्युत पोल में करंट आने से एडवोकेट प्रणपाल सिंह की मौत, केकड़ी कोर्ट परिसर में शोक की लहर
केकड़ी- नसीराबाद के निकट ग्राम झड़वासा में एडवोकेट प्रणपाल सिंह की घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से करंट लगने से मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को नसीराबाद अस्प
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 11, 2024 • 8:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी- नसीराबाद के निकट ग्राम झड़वासा में एडवोकेट प्रणपाल सिंह की घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से करंट लगने से मौत हो गई। परिजन मृतक के शव को नसीराबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
इस दुखद घटना के बाद केकड़ी कोर्ट परिसर में माहौल गमगीन हो गया। एडवोकेट प्रणपाल सिंह केकड़ी में प्रैक्टिस करते थे और बार कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके निधन से कानूनी समुदाय में शोक की लहर है और सभी उन्हें याद कर रहे हैं। पुलिस विद्युत पोल में करंट आने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago