वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत बघेरा पुलिस चौकी में किया गया पौधरोपण
केकड़ी। राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को सिटी थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में बघेरा पुलिस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 19, 2025 • 2:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी। राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को सिटी थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में बघेरा पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों, ग्रामीण जनों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। कार्यक्रम में सरपंच लाला राम जाट, सत्यनारायण गुर्जर सहित कई ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी मीणा ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। पौधरोपण से जहां पर्यावरण को बल मिलेगा, वहीं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्राप्त होगा। ग्रामीणों ने भी अभियान की सराहना करते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख का संकल्प लिया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago