विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया संज्ञान
केकड़ी। केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम गुरुवार को क्षेत्रीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सरवाड़, सांगानेर व गोयला सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 25, 2025 • 6:34 AM IST
Share This Story
केकड़ी। केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम गुरुवार को क्षेत्रीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सरवाड़, सांगानेर व गोयला सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। गांव सांगानेर में भाजपा कार्यकर्ता राजू मिस्त्री के पिताजी के पगड़ी दस्तूर कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांगानेर–गोयला मार्ग पर डाई नदी की पुलिया निर्माण में ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाही की शिकायत की, जिस पर विधायक गौतम ने संबंधित उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर नए एनिकट निर्माण एवं हालिया तेज बारिश से क्षतिग्रस्त एनिकटों की मरम्मत को लेकर सिंचाई मंत्री से चर्चा कर जल्द कार्य स्वीकृत कराने की बात कही।
इस अवसर पर भाजपा नेता दुदाराम कीर मोतीपुरा, पवन साहू, अभिमन्यु सिंह, सत्यनारायण शर्मा, कानाराम गुर्जर, महेंद्र खटीक, प्रह्लाद खारोल, शिवराज वैष्णव, हरिराम जाट, देव जांगिड़, नंदलाल खटीक, नरेंद्र साहू, हितेश शर्मा, रमेश तेली, कानाराम तेली, सोहनलाल तेली, बजरंग साहू, गणेश जाट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago