वैन और बाइक की भिड़ंत से सड़क पर मंजर भयावह, एक की मौत, दो गंभीर
सरवाड़, 16 फरवरी – नसीराबाद-कोटा रोड पर शोकलिया लोहरवाड़ा के निकट शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल और वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 16, 2025 • 4:33 AM IST
Share This Story
सरवाड़, 16 फरवरी – नसीराबाद-कोटा रोड पर शोकलिया लोहरवाड़ा के निकट शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल और वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को नसीराबाद चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान राजू बैरवा के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल हरिराम और रोडू को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया है। तीनों युवक हिंगतड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सराणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago