वेबीनार के माध्यम से छात्रों में अनुसंधान की भावना विकसित करने का प्रयास
केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी के बीच हुए एम्. ओ. यू. (नेशनल कॉलेज सहयोग योजना)
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 25, 2024 • 5:17 AM IST
Share This Story
केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी, केकड़ी के बीच हुए एम्. ओ. यू. (नेशनल कॉलेज सहयोग योजना) के तहत आयोजित वेबीनार श्रृंखला “राइस - रिसर्च इंटरेक्शन फॉर स्टूडेंट एनरिचमेंट संवर्धन और प्रोत्साहन” के षष्ठम व्याख्यान का प्रसारण महाविद्यालय में आज किया गया।

इस हेतु होम्योपैथिक रिपर्टरी विभाग की सहायक आचार्य डॉ सीमा गुप्ता एवं फिजियोलॉजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ खुशबू यादव ने छात्र- छात्राओं की बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ओरिएंटेशन लेक्चर ले कर अनुसंधान का महत्व समझाया। वेबीनार श्रृंखला के षष्ठम व्याख्यान में स्पीकर डॉ. वाराणसी रोजा, अनुसंधान अधिकारी (एच)/ वैज्ञानिक-III ने शोध अध्ययन में “रिसर्च स्टडी डिजाइनिंग - II” के बारे में बताया । वेबीनार में 75 संकाय सदस्यों एवं छात्रों ने भाग लिया । प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ पुनीत आर शाह ने महाविद्यालय के संकाय एवं छात्र छात्राओं की इस वेबिनार में भागीदारी को अनुसंधान के क्षेत्र में एक उपलब्धि बताया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago