विभागीय समन्वय बैठक में दिए निर्देश
केकड़ी, 21 जून। विभागों में आपसी समन्वय के लिए शुक्रवार को विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन कलेक्टर कक्ष में जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान की अध्यक्षता में ह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 21, 2024 • 7:10 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 21 जून। विभागों में आपसी समन्वय के लिए शुक्रवार को विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन कलेक्टर कक्ष में जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान की अध्यक्षता में हुआ।

जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से जिले के समस्त चिकित्सालयों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा पंचायत भवनों में नल कलेक्शन दिए जाए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के द्वारा अवैध नल कनेक्शन काटने का कार्य लगातार किया जाए। इसमें बाधा उत्पन करने वालों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ समन्वय कर बिजली आपूर्ति करने को निर्देशित किया। साथ ही मानसून पूर्व ढीले झूलते तारों को सही करने एवं जनहानि दुर्घटना संभावित ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का कार्य जनहित में करने को निर्देशित किया।

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री विक्रम सिंह गुर्जर , अजमेर विद्युत वितरण विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
6 days ago