वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली बैठक
केकड़ी , 26 दिसंबर। आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 28 से 31दिसंबर तक जिला मुख्यालय पर होना है। इसकी त
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 26, 2024 • 8:28 AM IST
Share This Story
केकड़ी , 26 दिसंबर। आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 28 से 31दिसंबर तक जिला मुख्यालय पर होना है। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों से केंद्राधीक्षक, उपसमन्वयक ,ऑब्जर्वर और व्यवस्थापक शामिल हुए। अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने इसमें सभी केंद्राधीक्षकों की बैठक ली और परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने सभी को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाए और पूरी सजगता के साथ परीक्षा कराई जाए। नकल विहीन और पारदर्शिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। केंद्राधीक्षक और पर्यवेक्षकों को हर कमरे में व्यवस्था का जायजा लेना होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय चरण में दो पारियों में कुल 14 केंद्रों पर आयोग के समय विभाग के अनुसार आयोजित की जायेगी ।परीक्षा में उपखंड अधिकारी, पुलिस सेवा के वृत्ताधिकारी एवं शिक्षा सेवा के अधिकारियों के उड़न दस्ते बनाये गए है । परीक्षा के संबंध में प्रशिक्षण देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय केकड़ी के प्रधानाचार्य राधेश्याम कुमावत ने दिया।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को केंद्र पर परीक्षा समय से एक घण्टा पूर्व अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। इसके बाद प्रवेश नही दिया जाएगा । परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से अपना मूल पहचान पत्र व ई प्रवेश पत्र साथ लेकर आए। परीक्षा प्रभारी कलेक्ट्रेट केकड़ी से धर्मराज वैष्णव द्वारा आरपीएससी से प्राप्त निर्देशों की परीक्षा के दौरान उपयोग में ली जाने वाली सामग्री का वितरण करवाकर आवश्यक नियुक्ति हेतु आदेश प्रसारित करवाए।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago