वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
केकड़ी- बुधवार कार्य बहिष्कार किया। किशनगढ़ थानाधिकारी ने वरिष्ठ अधिवक्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। न्यायालय परिसर से उन्हे जबरन गाड़ी में
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 14, 2025 • 8:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी- बुधवार कार्य बहिष्कार किया। किशनगढ़ थानाधिकारी ने वरिष्ठ अधिवक्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। न्यायालय परिसर से उन्हे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। इस घटना विरोध में जिला बार एसोसिएशन अजमेर मंगलवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया गया, पुलिस प्रशासन ने वकीलों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को वाटर कैनन से रोकने का प्रयास किया। इस कार्रवाई से अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है। बार एसोसिएशन ने उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी को ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ता समुदाय ने थानाधिकारी भीकाराम काला को निलंबित करने की मांग की है। साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर की गई पुलिस कार्यवाही की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बार उपाध्यक्ष शिवप्रसाद पाराशर, महासचिव मुकेश शर्मा, एडवोकेट सीताराम कुमावत, लोकेश शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष रामावतार मीणा, सचिन राव, हरिराम चौधरी, विजेंद्र पाराशर, मोहिन्द्र जोशी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago